29 अक्टूबर 2014 - 19:52
आईएसआईएल पूरे मध्यपूर्व के लिए गंभीर ख़तरा

हिज़बुल्लाह ने आईएसआईएल को पूरे मध्यपूर्व के लिए गंभीर ख़तरा बताया है।

हिज़बुल्लाह ने आईएसआईएल को पूरे मध्यपूर्व के लिए गंभीर ख़तरा बताया है।
हिज़बुल्लाह में उप महासचिव शेख नईम क़ासिम ने कहा है कि आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने हिंसा और आतंक फैलाकर लोगों के बीच भय व्याप्त करने का प्रयास किया है।  उन्होंने कहा कि यह बहुत ख़तरनाक नीति है जो आईएसआईएल ने अपनाई है।
हिज़बुल्लाह में उप महासचिव ने कहा कि आईएसआईएल धर्म के नाम पर बहुत ही हिंसक और पाश्विक कार्यवाहिंया कर रहा है।  उन्होंने कहा कि यह कार्य इस्लाम के लिए बहुत गंभीर धमकी है तथा धर्म के नाम पर आईएसआईएल की कार्यवाहिंया किसी भी स्थिति में सुन्नी और शिया मुसलमानों को स्वीकार्य नहीं हैं।  शेख नईम ने कहा कि आईएसआईएल को कुछ क्षेत्रीय देशों सहित पश्चिम का समर्थन प्राप्त है।
उल्लेखनीय है कि आईएसआईएल और जिब्हतुन्नुस्रा ने अगस्त के आरंभ में लेबनान के 30 सैनिकों का अपहरण कर लिया था जिनमें से उन्होंने 3 लेबनानी सैनिकों के गले काट दिये थे।  इसके अतिरिक्त यह आतंकवादी गुट सीरिया और इराक़ में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में बहुत ही अमानवीय कार्यवाहियां कर रहे हैं।